Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बजरंग दल नेता की हत्या, चार गिरफ्तार

हमें फॉलो करें बजरंग दल नेता की हत्या, चार गिरफ्तार
कानपुर , शनिवार, 25 नवंबर 2017 (14:42 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरंगदल नेता की हुई हत्या के सिलसिले में नामजद पांच लोगों में से एक महिला  समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश ने शनिवार को यहां बताया कि बजरंगदल के पूर्व जिला संयोजक विजय यादव की  शुक्रवार रात अरमापुर क्षेत्र में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। नाजुक हालत में यादव ने पांच लोगों पर हमले  का आरोप लगाया था। उनके बयान की वीडियोग्राफी भी की गई है। बयान के आधार पर विजय के भाई ने विनय झा  और विनोद झा समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
उन्होंने बताया कि पांच में से चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पांचवा फरार है। उसे भी हिरासत में  लेने की कोशिश की जा रही है। हिरासत में विजय झा की पत्नी को भी लिया गया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला पैसे के लेनदेन का लगता है, लेकिन कुछ लोग महिला से संबंध  होने की बात भी कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले विनय झा को गोली मारने के आरोप में विजय यादव  जेल गया था। विनय झा ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विजय यादव के जेल से छूटने के बाद से ही  झा परिवार उसे खोज रहा था। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला गिरफ्तार