Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्मचारियों की हड़ताल बंगलुरु मेट्रो ठप

हमें फॉलो करें कर्मचारियों की हड़ताल बंगलुरु मेट्रो ठप
, शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (17:37 IST)
बेंगलुरू। सुरक्षा जवानों के साथ झगड़े के बाद बेंगलुरू मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी और कथित हाथापाई के विरोध में कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन किया जिसके चलते शहर की मेट्रो सेवाएं आज अस्थाई रूप से ठप रहीं। पुलिस ने बताया कि सभी मेट्रो स्टेशनों के बंद मिलने पर लगभग चार लाख यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
बंगलुरू मेट्रो के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ट्रेन सेवाएं अस्थाई तौर पर रूकी हुई हैं। हालांकि बाद में पुलिस और बीएमआरसीएल अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद सेवाएं बहाल कर दी गई। बीएमआरसीएल के कर्मचारी कल गिरफ्तार किए गए अपने दो अधिकारियों को रिहा करने की मांग कर रहे थे। यहां स्टेशन पर तैनात कर्नाटक राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के (सीआईएसएफ) के जवानों के साथ झगड़े के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिखर से फिसला सेंसेक्स