Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में दिनदहाड़े बैंक में डकैती, 6.80 लाख रुपए उड़ाए

Advertiesment
Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा से अपराधियों ने बृहस्पतिवार को 6.80 लाख रुपए लूट लिए। 
 
सरैया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जाने के साथ वारदात के समय बैंक में मौजूद कर्मियों और ग्राहकों से पूछताछ की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि सरैया के रेपुरा बाजार स्थित शाखा में प्रतिनियुक्त चौकीदार को अपराधियों ने हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। अपराधियों की संख्या छह थी। अपराधी दो मोटरसाइकिल से आए थे और उन लोगों ने मास्क एवं हेलमेट पहन रखा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संघ के सेवा कार्यों को समर्पित जागृत मालवा पत्रिका के विशेषांक का विमोचन