Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज परिसर में छात्रा की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या

हमें फॉलो करें भागलपुर के टीएनबी कॉलेज परिसर में छात्रा की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या
भागलपुर , शुक्रवार, 5 मई 2017 (14:21 IST)
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित तेज नारायण बनैली (टीएनबी) कॉलेज परिसर में एक छात्रा की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। 
 
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि महाविद्यालय के कर्मचारियों की सूचना पर साइंस ब्लॉक के निकट से स्नातक की एक छात्रा का शव सुबह में बरामद किया गया। छात्रा के सर को अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कुचल दिया है। मृतका की पहचान अकबर नगर थाना क्षेत्र के अकबर नगर बाजार निवासी सुनीता कुमारी (20) के रूप में की गई है। 
 
सूत्रों ने हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेना के खिलाफ भाषण दे रहे थे पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, बवाल...