Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी ‘भगवद् गीता’

Advertiesment
Haryana government
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार इसी साल नए शैक्षिक सत्र से स्कूली पाठ्यक्रम में 'भगवद् गीता' शामिल कराएगी।

मुख्‍यमंत्री ने मीडिया से कहा कि अप्रैल से शुरू होने जा रहे शिक्षा सत्र में स्कूली छात्रों के लिए धर्मग्रंथ की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले शैक्षिक सत्र से समूचे राज्य के स्कूलों में हम 'भगवद् गीता' को प्रवेश दिलाएंगे। छात्रों को गीता के श्लोक पढ़ाए जाएंगे।

इस मसले पर पहले से ही भाजपा सरकार की आलोचना करती आ रही विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी 'भगवद् गीता' को पाठ्यक्रम में शामिल कर शिक्षा पर भी धार्मिक रंग चढ़ाने का प्रयास कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार यह फैसला लेकर अपने हिंदुत्व एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने कहा कि भगवद् गीता में हर पार्टी के लोग आस्था रखते हैं। कोई एक पार्टी इस पर दावा नहीं कर सकती।

हिंदू धर्म से संबंधित मिथकीय महाकाव्य 'महाभारत' में वर्णित युद्धस्थल कुरुक्षेत्र हरियाणा में ही है। इसी युद्धक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने पांडव योद्धा अर्जुन को जो उपदेश दिए थे, वे 'गीता' में संकलित हैं।

सभी धर्मों से ताल्लुक रखने वाले स्कूली बच्चों को 'भगवद् गीता' पढ़ाए जाने के फैसले पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच एक बार फिर घमासान छिड़ना तय है। खासकर मुस्लिम बहुल मेवात जिले से सरकार को कड़वी प्रतिक्रियाएं मिल सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi