Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजपुरी अभिनेता की पत्नी ने खुदकुशी की

Advertiesment
हमें फॉलो करें भोजपुरी अभिनेता
मुंबई , रविवार, 8 मार्च 2015 (21:44 IST)
मुंबई। भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ने अंधेरी उपनगर में स्थित अपने निवास पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आज यह जानकारी दी है।
अम्बोली थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर रमेश खडतारे ने बताया कि 21 साल की प्रियाकुमारी सिंह ने पिछले साल दिसंबर में ही पवन से शादी की थी। उन्होंने अंधेरी के एवरशाइन कॉम्प्लेक्स स्थित अपने फ्लैट में कल रात दुपट्टे से खुद को पंखे से लटा लिया।
 
उन्होंने बताया कि प्रिया को आज तड़के तीन बजे उनकी बहन ने उन्हें लटके हुए देखा। वह अपने पति और बेटे के साथ प्रिया के घर पर थीं।
 
उन्होंने बताया कि उनके खुदकुशी करने के कारण अभी साफ नहीं है। उनके परिवार ने बताया है कि उन्होंने अवसाद के कोई लक्षण प्रकट नहीं किए थे। प्रिया को लटका पाकर परिवार के अन्य सदस्यों ने इस बात की सूचना पवन को दी, जो बाहर गया हुआ था। पवन खबर सुनकर घर वापस आया।
 
पुलिस ने कहा कि शव को नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ। उन्होंने कहा कि खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए एक या दो दिन में परिवार से पूछताछ की जाएगी।
 
भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह ने अपने बड़े भाई की पत्नी की साली से ही तीन माह पूर्व विवाह किया था। इस विवाह में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने मुंबई में दी गई पार्टी में शिरकत की थी। 
 
मुंबई की पॉश कॉलोनी में ऑर्चिड नामक मल्टी में पवन सिंह अपनी पत्नी के साथ छठी मंजिल पर रहते थे। उन्होंने बताया कि जब पत्नी ने पंखे से फांसी लगाकर जान दी, तब वे बाहर थे। (भाषा/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi