Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनेता रवि किशन भाजपा में शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ravi Kishan
नई दिल्ली , रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (11:26 IST)
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रविकिशन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। रविकिशन को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी का सदस्य बनाया गया।  वे 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 
 
पार्टी में शामिल होने के बाद रविकिशन ने संवाददाताओं से कहा कि उनका मुख्य ध्यान विकास पर रहेगा। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी पार्टी में आया हूं, जो गरीबों के लिए सोचती है। मेरा ध्यान विकास पर होगा। दूसरों को अपमानित करने पर नहीं। 
 
रविकिशन इससे पहले कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं और उन्होंने 2014 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। वे जौनपुर (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों भी काम किया है।

रवि किशन के भाजपा में शामिल होने के बारे में दिल्ली से सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पहले ही बता दिया था। तिवारी ने इस संबंध में ट्वीट भी किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार ने नहीं दिया नोटबंदी का ब्योरा, जानिए क्यों...