shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा बाढ़ में फंसी, फेसबुक पोस्ट कर मांगी मदद (वीडियो)

Advertiesment
bhojpuri singer sharda sinha
नई दिल्ली। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हिंदी एवं भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा बिहार में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंसी हैं और उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए लोगों से मदद मांगी है।
 
श्रीमती सिन्हा शारदा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि राजेंद्र नगर में अपने निवास में पानी में फंसी हूं। मदद नहीं मिल पा रही है। एनडीआरएफ की राफ्ट तक पहुंचना असंभव है। पानी से बहुत बदबू आ रही। क्या, भारत में एयर लिफ्ट की सुविधा होती। कोई रास्ता बताइए।
फेसबुक वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं बहुत स्थिति में हूं। ग्राउंड फ्लोर पर पानी भर गया है। बहुत सारा सामान खराब हो गया है। पीने का पानी खत्म होने वाला है। दूध नहीं हैं, गाड़ियां पानी में खराब हो गई हैं। 
श्रीमती सिन्हा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी आवाज दी है। राजश्री प्रोडक्शन की सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में उनका गाना ‘कहे तोह से सजना़ ....’ काफी लोकप्रिय हुआ था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार का दावा खोखला, जम्मू कश्मीर में कुछ भी ठीक नहीं-आजाद