Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोपाल में सिरफिरे आशिक से लड़की को छुड़ाया, दोनों को अस्पताल भेजा

हमें फॉलो करें भोपाल में सिरफिरे आशिक से लड़की को छुड़ाया, दोनों को अस्पताल भेजा
, शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (20:27 IST)
भोपाल। एक सिरफिरे आशिक द्वारा मॉडल लड़की को बंधक बनाने की घटना का अन्तत: पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने लड़की को लड़के के चंगुल से छुड़ा लिया है। लड़की की हालत स्थिर है। दोनों को ही इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
 
पुलिस ने कहा है कि हमने लड़की को छुड़ा लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले  सिरफिरे युवक ने एक लड़की को उसी के फ्लैट में घुसकर कथित तौर पर कट्टे के दम पर पिछले 11 घंटे से बंधक बनाकर रखा था। 
 
मिसरौद थाना के प्रभारी संजीव चौसे के अनुसार एक तरफा प्यार करने वाला आशिक रोहित कुमार सिंह (30) मॉडलिंग करने वाली लड़की के मिसरौद इलाके स्थित एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल में उसके फ्लैट में सुबह सात बजे जा पहुंचा और उसने कट्टे का भय दिखाकर उसे बंधक बना लिया। सनकी आशिक मॉडल से शादी करना चाहता है। 
 
रोहित उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और अपने आप को सिंगर बताता है। शाम करीब पांच बजे बंधक लड़की ने कमरे से वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने घर वालों से बात की थी और बताया था कि वह ठीक है। 
 
लड़की की मां का कहना है कि लड़की-लड़का एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक दूसरे को मुंबई में एक कार्यक्रम में मिले थे और तब से उनमें बातचीत होती रहती थी। लेकिन, बाद में वह लड़की की पीछे पड़ गया और शादी का दबाव बनाने लगा और परेशान करने लगा। (फोटो सौजन्य : ट्‍विटर)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नासा का खुलासा, दुर्लभ दोहरे क्षुद्र ग्रह की खोज