Publish Date: Thu, 08 Oct 2015 (20:23 IST)
Updated Date: Thu, 08 Oct 2015 (20:26 IST)
पटना। बिहार में एक चुनावी सर्वेक्षण में दावा किया गया कि राज्य में नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम बन सकते हैं।
आज तक-सिसरो द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में कहा गया कि चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन को 117 से 127 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 107 से 115 सीटें मिलने की संभावना है और अन्य दल भी 8 से 12 सीटों पर जीत प्राप्त कर सकते हैं।
सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य में जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है, जबकि राजग को 39 फीसदी वोट मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
सर्वे में कहा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और 38 फीसदी लोग चाहते हैं कि वे एक बार फिर बिहार की कमान संभालें, जबकि 22 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि सुशील कुमार मोदी मुख्यमंत्री बनें। लालू को मात्र 9 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं।