suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार उपचुनाव : कांग्रेस और राजद में तकरार

Advertiesment
Bihar bypoll election
पटना। बिहार में अगले महीने तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में तालमेल को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच तकरार पैदा हो गई है। कांग्रेस ने भभुआ विधानसभा सीट पर अपना दावा ठोका है तो राजद ने कहा है कि वह तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
 
कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि मैं पार्टी आलाकमान से आग्रह करना चाहूंगा कि भभुआ से अपना उम्मीदवार उतारने के बारे में फैसला करे। राज्य में अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद और भभुआ विधानसभा सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव हो रहा है।
 
राजद के महासचिव भोला यादव ने कहा कि भभुआ में राजद की मजबूत पैठ है और इस सीट पर राजद या उसके सहयोगियों ने कई बार जीत हासिल की है।

इस बीच राबड़ी देवी ने स्पष्ट कहा कि अगर कांग्रेस को चुनावों में कोई सीट चाहिए तो वह आकर बात करे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक के हमले के दौरान नेहरू ने भी मांगी थी आरएसएस की मदद : उमा भारती