Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यौन उत्पीड़न मामले में बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष का इस्तीफा

हमें फॉलो करें यौन उत्पीड़न मामले में बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष का इस्तीफा
पटना , बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (08:57 IST)
पटना। बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार उर्फ ब्रजेश पांडे के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न  का मामला दर्ज किया गया जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
 
पुलिस महानिरीक्षक (कमजोर तबका) अनिल किशोर यादव ने मंगलवार को कहा कि सीआई महिला सेल की पुलिस उपाधीक्षक ममता कल्याणी द्वारा सौंपे गए निरीक्षण नोट के आधार पर पांडे के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो)  अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
कांग्रेस नेता का नाम इस मामले के मुख्य आरोपी निखिल प्रियदर्शी के साथ शामिल किया गया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि प्रियदर्शी ने शादी के नाम पर उसे धोखा दिया और अपने भाई, दूसरे सह आरोपी एवं कांग्रेस नेता के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता राज्य के एक पूर्व कांग्रेस मंत्री की बेटी है।
 
इस मामले में पटना के अनुसूचित जाति और जनजाति पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्रियदर्शी और अन्य सह आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका हाल में निचली अदालत से खारिज होने के बाद दोनों फरार चल रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक को आतंकी राष्ट्र घोषित करने वाले विधेयक का विरोध करेगी सरकार