Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा घोटाले का सरगना गिरफ्तार

Advertiesment
Bihar intermediate exam scam
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सीआईडी एवं बिहार पुलिस के एक संयुक्त दल ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा घोटाले से जुड़े रैकेट के सरगना को गिरफ्तार कर लिया।
 
इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त दल ने दक्षिण 24 परगना जिले के जिनजिनजिराबाजार इलाके के विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो फरार था।
 
डीआईजी सीआईडी (आपरेशंस) दिलीप अदक के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का क्लर्क एवं स्टोरकीपर कुमार इस पूरे गिरोह का प्रभारी था। वह उत्तर पुस्तिका बदलने के लिए हर छात्र से पांच से 10 लाख रुपए लेता था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुक्केबाज विकास कृष्णन अंतिम-16 में