Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bihar Politics : नीतीश कुमार को नहीं पता उनके कानून मंत्री के खिलाफ है कोर्ट का वारंट? मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार

हमें फॉलो करें Bihar Politics : नीतीश कुमार को नहीं पता उनके कानून मंत्री के खिलाफ है कोर्ट का वारंट? मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार
, बुधवार, 17 अगस्त 2022 (18:40 IST)
पटना। Bihar News : नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भाजपा का साथ छोड़ राजद के साथ सरकार बनाई और सुशासन का वादा किया। सुशासन बाबू अपने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के कारनामों से फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके मंत्रिमंडल के कानून मंत्री के खिलाफ वारंट निकला है। अब सवाल यह है क्या वे अपने कानून मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाएंगे? पढ़िए पूरा मामला- 
 
24 घंटे के अंदर जारी हुआ वारंट : बिहार में शपथ लेने के मात्र 24 घंटों के भीतर ही राज्य के नवनिर्वाचित कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। मंगलवार को ही बिहार में कैबिनेट का विस्तार हुआ था। इस दौरान आरजेडी कोटे से एमएलसी कार्तिकेय सिंह ने भी राज्य के नए कानून मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शपथ ग्रहण करने से ठीक एक दिन बाद अब कोर्ट की तरफ से उनको किडनैपिंग के मामले में वारंट जारी किया गया है।
 
क्या है पूरा मामला : बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ यह वारंट साल 2014 में एक बिल्डर के अपहरण के मामले को लेकर जारी हुआ है। अपहरण का यह मामला दानापुर इलाके के बिल्डर के अपहरण का है। इस केस में कार्तिकेय सिंह आरोपी हैं। कार्तिक कुमार पर पेशी पर नहीं पहुंचने का आरोप है। मीडिया ने मंत्री बनने के बाद कार्तिकेय सिंह से सवाल पूछे कि क्या वे कोर्ट के सामने सरेंडर करेंगे तो वे सवालों से बचते हुए नजर आए।
webdunia
अनंत सिंह के करीबी : बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को बाहुबली अनंत सिंह दाहिना हाथ बताया जाता है। उनके ऊपर वसूली समेत कई गंभीर मुकदमे हैं। मंगलवार को जब बिहार सरकार के मंत्रियों के नाम की घोषणा हुई तब पता चला कि कई बाहुबलियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ललित यादव, सुरेंद्र राम और कार्तिकेय सिंह का नाम शामिल हैं। 

वकील ने बताया निर्दोष : कार्तिकेय सिंह के वकील का कहना है कि जिस मुकदमे के बारे में कहा जा रहा है कि अपहरण के मामले में कार्तिकेय सिंह फरार चल रहे हैं, वो बिलकुल बेबुनियाद है। उस मुकदमें के FIR में वे अभियुक्त नहीं हैं। उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है, पुलिस ने उन्हें निर्दोष बताया है। 
 
नीतीश कुमार को नहीं है पता?: कार्तिकेय सिंह के बारे में शुरू हुए विवाद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। कार्तिकेय सिंह आरजेडी के कोटे से मंत्री बने हैं। कार्तिकेय सिंह के बारे में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इस मामले को लेकर विपक्ष उन पर हमलावर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vivo V25 Pro मोबाइल मार्केट में मचा देगा धमाल, दमदार बैटरी के साथ मिल रहे यह फीचर्स, जानिए कीमत और सबकुछ