Publish Date: Tue, 16 Aug 2022 (14:03 IST)
Updated Date: Tue, 16 Aug 2022 (14:05 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। नीतीश कुमार ने सबसे महत्वपूर्ण गृह मंत्रालय अपने पास रखा है, जबकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य मंत्रालय समेत 2 अन्य विभाग भी दिए गए हैं। आज के विस्तार में 31 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
आइए जानते हैं, किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग...
-
नीतीश कुमार : मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय समेत 5 विभाग
-
तेजस्वी यादव : स्वास्थ्य, सड़क एवं नगर विकास
-
विजय चौधरी : वित्त
-
तेजप्रताप : वन एवं पर्यावरण
-
विजेन्द्र प्रसाद यादव : ऊर्जा
-
लेसी सिंह : उपभोक्ता संरक्षण
-
चंद्रशेखर : शिक्षा
-
अशोक चौधरी : भवन निर्माण
-
मुरारी गौतम : पंचायती राज
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ : शपथ लेने वालों में जदयू के विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, संजय झा, शीला मंडल, सुनील कुमार, जयंत राज और जमा खान, राजद के आलोक कुमार मेहता, तेज प्रताप यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामानंद यादव, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, समीर कुमार महासेठ, चंद्रशेखर, अनीता देवी, सुधाकर सिंह, इसराइल मंसूरी, शमीम अहमद, कार्तिकेय सिंह, सुरेंद्र राम, मोहम्मद शाहनवाज और जितेंद्र कुमार राय, कांग्रेस के मो. अफाक आलम और मुरारी गौतम, हम के संतोष सुमन तथा निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शामिल हैं।
10 अगस्त को महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जदयू नेता नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।