Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में लू से मरने वालों की संख्या 130 तक पहुंची

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिहार में लू से मरने वालों की संख्या 130 तक पहुंची
, गुरुवार, 20 जून 2019 (00:25 IST)
पटना। बिहार में लू से मरने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है और आज यह आंकड़ा 130 तक पहुंच गया। जिला मुख्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार औरंगाबाद में आज 4 और मुंगेर में भी 4 लोगों की मौत हुई है। 
 
अब तक औरंगाबाद में 52, गया में 35, नवादा में 14, पटना में 11, बक्सर में 7, भोजपुर में 5 मुंगेर में 4 और जमुई में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 4 और मौत के बाद लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद लू पीड़ित लोगों के सदर अस्पताल में आने का सिलसिला अब कम हो गया है। सरकारी अस्पताल में जो लू पीड़ित भर्ती हैं उनके इलाज की वहां विशेष व्यवस्था की गई है।
 
मुंगेर से सिविल सर्जन डॉक्टर के पुरुषोत्तम के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में लू से 4 लोगों की मौत हुई है और आज 10 नए मरीज जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 22 लोग लू लगने से बीमार हैं। उनके इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लानतें झेली रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिली सुकून की खबर