Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीतीश, तेजस्वी के खिलाफ कोर्ट में याचिका, हत्या का केस चलाने की मांग

हमें फॉलो करें नीतीश, तेजस्वी के खिलाफ कोर्ट में याचिका, हत्या का केस चलाने की मांग
, रविवार, 16 जुलाई 2023 (13:16 IST)
Bihar News : भाजपा के विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज के सिलसिले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और 4 अन्य लोगों के खिलाफ पटना की एक अदालत में शिकायत दर्ज की गई। याचिका में अदालत से इन लोगों पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की गई।
 
भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू की ओर से दायर की गई इस शिकायत में पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है। कृष्णा सिंह कल्लू हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।
 
यह याचिका वकील सुनील कुमार सिंह के माध्यम से पटना दीवानी अदालत में दायर की गई है। उन्होंने कहा कि हमने 302 (हत्या) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा का मार्च शांतिपूर्ण था, इसके बावजूद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
 
भाजपा का आरोप है कि गुरुवार को पार्टी के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में लगी चोटों के कारण उसके जहानाबाद जिला महासचिव विजय सिंह की मृत्यु हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vehicles Export : देश से वाहनों का निर्यात 28 फीसदी घटा, जानिए क्‍या है कारण...