Publish Date: Wed, 29 Dec 2021 (17:52 IST)
Updated Date: Wed, 29 Dec 2021 (17:56 IST)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ से बेंगलुरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-454 के पंख से किसी
पक्षी के टकरा जाने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
हादसे के बाद इंडिगो फ्लाइट की इस उड़ान को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट की मरम्मत की जा रही है, जबकि फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से बेंगलुरू भेजा गया। खबरों के मुताबिक अमौसी में स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आज बड़ा हादासा होते-होते टल गया।
लखनऊ से बेंगलुरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-454 के पंख से किसी पक्षी के टकरा जाने के कारण विमान को रोकना पड़ गया।
घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इंडिगो एयरलाइंस प्रशासन ने एयरपोर्ट पर मौजूद दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट के यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से बेंगलुरू के लिए रवाना किया।