Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पं. बिरजू महाराज को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Birju Maharaj
नई दिल्ली , रविवार, 8 मार्च 2015 (15:25 IST)
नई दिल्ली। कथक के महारथी पंडित बिरजू महाराज को लखनऊ के कालका-बिंदादिन घराने की विरासत को आगे बढ़ाने और विश्वभर में कला की इस विधा का प्रसार करने के लिए हाल ही में उस्ताद चांद खान लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
 
पंडित बिरजू महाराज ने एक साक्षात्कार में बताया कि यह पुरस्कार मेरे लिए और भी अधिक खास है, क्योंकि मुझे संगीत के विशेषज्ञों को सुनने और उनसे आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। चूंकि हम सभी कला के क्षेत्र से हैं, मेरे पिता खान साहब के दोस्त थे। जब खान साहब 1944-45 के दौरान दिल्ली में थे, तब मैं बच्चा था और कभी-कभी उस्ताद चांद खान के पास जाया करता था और उन्हें सुना करता था।
 
पंडित बिरजू महाराज को यह पुरस्कार 2 दिवसीय संगीत मार्तंड उस्ताद चांद खान संगीत समारोह के अवसर पर दिया गया। इस दौरान भारतीय शास्त्रीय संगीत के कई दिग्गजों ने विभिन्न रागों की शानदार प्रस्तुति दी। इन चर्चित कलाकारों में अजय चक्रवर्ती, राजन-साजन मिश्रा, शुभा मुदगल और उस्ताद इकबाल अहमद खान शामिल थे। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi