Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छेड़खानी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

हमें फॉलो करें छेड़खानी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार
हाजीपुर , रविवार, 24 जुलाई 2016 (12:35 IST)
हाजीपुर। बिहार में सीवान जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद आदित्य कुमार उर्फ टुन्ना पांडेय को एक नाबालिग के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि थाईलैंड के एक कारोबारी ने विधान पार्षद टुन्ना पांडेय पर आरोप लगाया है कि जब वह अपनी पुत्री और पत्नी के साथ अप पूर्वांचल एक्सप्रेस से कोलकता से गोरखपुर जा रहे थे तभी टुन्ना पांडेय ने उनकी बच्ची के साथ छेड़खानी की और जबरन बाथरूम ले जाने का प्रयास किया।
 
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में हाजीपुर जीआरपी थाना में 354 ए और पास्को की धारा 11/12 के तहत विधान पार्षद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस टुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रतलाम में गिरी अस्पताल की छत