Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बलात्कार का आरोपी भाजपा नेता पटेल गिरफ्तार

Advertiesment
Bjp leader
अहमदाबाद। पारूल यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ रेप करने के आरोपी निलंबित भाजपा नेता जयेश पटेल को वडो़दरा पुलिस ने मंगलवार उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो अपनी गाड़ी से राजस्थान से गुजरात वापस आ रहे थे। 70 वर्षीय जयेश विवि के एमडी हैं। 
 
पुलिस के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि जयेश वड़ोदरा लौट रहे हैं, पुलिस ने चैक पोस्ट बनाकर दबिश डाल दी। गिरफ्तारी के बाद जयेश को वड़ोदरा के अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया जिसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।
 
इससे पहले जयेश पर शनिवार को यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप लगा था जिसके बाद से वो फरार चल रहे थे।
 
इससे पहले इस हाईप्रोफाइल केस में पुलिस पर भी इस मामले में कार्यवाही धीरे करने का आरोप लगा था लेकिन पुलिस वड़ोदरा रेंज के आईजी जीएस मलिक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि पुलिस मामले की तह तक जाएगी।
 
इस मामले में एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें जयेश सामाजिक कार्यकर्ताओं और पीड़ित छात्रा के परिवार से पुलिस में मामले की शिकायत ना करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।
 
इस मामले में गिरफ्तार हॉस्टल की अधिशिक्षक भावना चौहान ने पूछताछ में कबूल किया है कि जयेश के दवाब में अपना मुंह बंद रखती थी। पुलिस के मुताबिक भावना ने कबूल किया है कि जयेश कॉलेज की हर सुंदर दिखने वाली लड़कियों को इशारे किया करता था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

iPhone 7 के खास फीचर्स हुए लीक!