shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोली चलाने वाला भाजपा नेता सात दिन की पुलिस हिरासत में

Advertiesment
BJP leader
नई दिल्ली। नववर्ष के मौके पर आयोजित जश्न में हवा में गोली चलाने के दौरान महिला की मौत के मामले में भाजपा नेता एवं जदयू के पूर्व विधायक राजूसिंह को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
 
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दिल्ली के एक फार्म हाउस में राजूसिंह ने पार्टी के दौरान हवा में गोली चलाई जिससे एक महिला घायल हो गई। बाद में महिला की मौत हो गई।
 
राजू को बुधवार को उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया। उसे साकेत की अदालत में गुरुवार को पेश किया गया। अदालत ने राजूसिंह को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
जदयू के पूर्व विधायक 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे। राजू ने 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था। जश्न के दौरान गोली चलाने से पार्टी में शामिल अर्चना गुप्ता घायल हो गई थीं। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद राजूसिंह जिस कार से भागे थे उसमें से एक पिस्तौल और एक राइफल भी बरामद की गई थी। 
 
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पति ने कहा कि सोमवार की रात नए साल का जश्न मनाने के लिए वह मित्रों के साथ फार्म हाउस में मौजूद थे। मध्य रात्रि को राजूसिंह ने दो-तीन राउंड गोलियां चलाईं। गोली चलाने के तुरंत बाद उन्हें मालूम हुआ की उनकी पत्नी गिर पड़ी हैं और उनके शरीर से खून निकल रहा है। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां गुरुवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेदेपा और अन्नाद्रमुक के 21 सदस्य लोकसभा से निलंबित