Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बलात्कार पर यह क्या कह गए भाजपा नेता, मच गया बवाल...

हमें फॉलो करें बलात्कार पर यह क्या कह गए भाजपा नेता, मच गया बवाल...
चंडीगढ़ , शनिवार, 23 जुलाई 2016 (12:10 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के एक भाजपा नेता निर्मल बैरागी ने बलात्कार पर एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि संसार के सृजन से ही बलात्कार होते रहे हैं। बयान पर बवाल हो गया। 
 
महिला अधिकारों के लिए गठित भाजपा की इकाई की प्रमुख बैरागी ने कहा, 'हमारी सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन बलात्कारियों को ढूंढने और गिरफ्तार करने में थोड़ा वक्त लगेगा।'
 
गौरतलब है कि हरियाणा के रोहतक में पिछले हफ्ते पांच लोगों ने कथित रूप से 20 वर्षीय एक दलित छात्रा से गैंगरेप किया था। अभियोजकों का कहना है कि ये वही लोग थे, जो तीन साल पहले इस छात्रा से रेप के आरोप में जेल में थे और जमानत पर बाहर निकलने के बाद उन्होंने दोबारा उससे रेप किया।
 
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि बलात्कारियों ने कोर्ट के बाहर समझौता करने को तैयार नहीं होने की सजा के तौर पर दोबारा बलात्कार करने की धमकी दी थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर! रेल यात्रियों को 2 रुपए में मिलेगा 10 लाख का बीमा...