Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा नेता ने शेयर किया नाना पटोले का महिला के साथ वीडियो, पूछा सवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा नेता ने शेयर किया नाना पटोले का महिला के साथ वीडियो, पूछा सवाल
, गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (10:05 IST)
मुंबई। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का एक महिला के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में नाना पटोले एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।
 
चित्रा वाघ ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि ये वीडियो मेघालय के चेरापूंजी स्थित पॉलो आर्चिड होटल का है। बीजेपी नेता ने नाना पटोले से सवाल पूछा, 'क्या नाना… तुम भी जंगल में और होटल में'।
 
भाजपा नेता वाघ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर उन्हें भी आश्चर्य हुआ। उन्होंने इस वीडियो की कई बार जांच की। उन्होंने नाना पटोले से सवाल किया कि वास्तव में यह क्या है।
 
इस बीच पटोले ने इस वीडियो को भाजपा द्वारा किया गया 'चरित्र हनन' बताया। उन्होंने अपनी कानूनी टीम से वीडियो की जांच करने और वाघ के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में कोरोना में 21 हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केसेस ने भी बढ़ाई चिंता