Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा का घोषणापत्र 'गोवा के ठगों' के लिए: कांग्रेस

Advertiesment
BJP menifesto in Goa गोवा भारतीय जनता पार्टी
पणजी। गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से रविवार को जारी घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने इसे राज्य के 'ठगों' के लिए घोषणापत्र करार दिया है।
 
गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता सुनील कावथंकर ने कहा कि भाजपा ने रविवार को जो घोषणापत्र जारी किया है, वह जनता के लिए नहीं बल्कि ठगों के लिए है। इस घोषणापत्र में कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जो यह दर्शाती है कि जैसे यह उन्हीं की उपलब्धियां हैं, चाहे वह फातोरदा स्टेडियम हो या फिर आदिल शाह का महल हो। ऐसा प्रतीत होता है जैसे इनका निर्माण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कराया है।
 
इस घोषणापत्र में उन वादों पर चुप्पी साधी गई है जो भाजपा ने वर्ष 2012 के चुनाव के दौरान किए थे। इसके अलावा इसमें भ्रष्टाचार पर भी कुछ नहीं कहा गया है, जिसका अर्थ है कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं है और पिछले पांच वर्षों में यह खूब बढा है। इस घोषणापत्र में कुछ भी नया नहीं है और पार्टी नए शब्दों से लोगों को भ्रमित कर रही है ताकि पिछले पांच वर्षों की उसकी असफलताओं को ढका जा सके। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी के एक माह बाद जनधन खातों से निकाले गए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक