Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा विधायक का विवादित बयान, अगला चुनाव राम और अल्लाह के बीच

Advertiesment
BJP MLA
कर्नाटक के करकाला से भाजपा विधायक सुनील कुमार ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि आने वाला विधानसभा चुनाव में लड़ाई राम और अल्लाह के बीच है। 
 
सुनील कुमार ने दक्षिण कन्नड जिले के बंटवाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के मौजूदा विधायक रामनाथ राय हमेशा कहते हैं कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के समर्थन से सत्ता हासिल की है।
 
उन्होंने कहा, ‘बंटवाल किसे चाहता है, ये लड़ाई भाजपा के राजेश नायक और रामनाथ राय के बीच नहीं है, ये लड़ाई अल्लाह और राम के बीच है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि लोगों को एक फैसला लेना पड़ेगा, क्या हम लोग बार-बार अल्लाह को वोट देंगे या फिर उन्हें जो भगवान राम से प्यार करते हैं, बंटवाल में चुनाव का मुद्दा यही है।
 
कांग्रेस-भाजपा में वीडियो युद्ध : कांग्रेस ने हाल में एक वीडियो ट्विटर पर जारी किया था जिसमें कर्नाटक में प्रचार के लिए गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहास किया गया। इस वीडियो का शीर्षक है, 'भाजपा के स्टार प्रचारक का नुस्खा'।
 
इसके जवाब में भाजपा की ओर से एक वीडियो जारी किया गया जिसका शीर्षक है, 'गुंडू राव मिलेट्री होटल'। इसमें सिद्धारमैया नीत सरकार पर ‘हिंदू विरोधी' होने का आरोप लगाया गया है।
 
भाजपा की चाल में नहीं उलझे : कांग्रेस के सचिव मधु यक्षी गौड़ ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा सांप्रदायिक आधार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘उकसाने’ का प्रयास करेगी तथा उन्हें भगवा दल की चाल में नहीं फंसना चाहिए। राज्यों में दोनों दलों के बीच एक दूसरे पर हमला बोलने के लिए वीडियो युद्ध छिड़ा हुआ है। 
 
यक्षी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी है कि वे इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राज्य की सिद्धारमैया सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तक ही सीमित रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवपाल संग कुमार विश्वास, बोले- हम दोनों 'आडवाणी'