Publish Date: Sat, 05 Aug 2017 (17:59 IST)
Updated Date: Sat, 05 Aug 2017 (18:01 IST)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की सरधना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि के बाद उन्हें दिल्ली की सीमा से सटे गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जिले का स्वास्थ्य विभाग इस मामले में सतर्कता बरत रहे हैं। सोम के अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक निजी लैब ने रक्त की जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी, जबकि जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस मामले में विभाग अब निजी लैब के खिलाफ कार्यवाही करेगा।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक तेज बुखार, खांसी और जुकाम के बाद अस्पताल पहुंचे। फिलहाल विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। (वार्ता)