Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा सांसद मनोज तिवारी प्रदर्शन के दौरान घायल, अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें भाजपा सांसद मनोज तिवारी प्रदर्शन के दौरान घायल, अस्पताल में भर्ती
, मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (16:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन में वाटर कैनन चलने के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी को बैरीकेडिंग से गिरने की वजह से चोट आई है।

गौरतलब है कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह पर रोक लगाई गई है। मनोज तिवारी ने इस आदेश को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अशरफ को 14 दिन की पुलिस कस्टडी