Publish Date: Fri, 23 Feb 2018 (12:04 IST)
Updated Date: Fri, 23 Feb 2018 (12:06 IST)
अमबासा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के त्रिपुरा प्रदेश इकाई के प्रमुख बिप्लव देव ने राज्य में पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
देब ने धलाई जिले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। वे विधानसभा चुनाव के बाद धलाई जिले के पार्टी के सभी 6 उम्मीदवारों के साथ बैठक करने के लिए गुरुवार को यहां आए थे।
उन्होंने कहा कि वे आश्वस्त हैं जिले में नई शुरुआत होगी। राज्य में 18 फरवरी को चुनाव हुए थे और मतगणा 3 मार्च को होगी। (वार्ता)