Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या
त्रिशूर (केरल) , सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (14:39 IST)
त्रिशूर (केरल)। जिले के मुक्काट्टुकारा में एक स्थानीय मंदिर में चल रहे समारोह के दौरान कुछ लोगों ने हमला बोलकर भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

 
भाजपा ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे माकपा कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि इस हमले में कम से कम 7 लोग संलिप्त थे और इनमें से कई लोग कथित तौर पर मार्क्‍सवादी पार्टी से थे।
 
पुलिस ने कहा कि रविवार देर रात कुक्कुलंगरा मंदिर में 'पूरम' उत्सव के दौरान कहासुनी हो जाने के बाद कार्यकर्ता निर्मल (20) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति मिथुन भी इस दौरान घायल हो गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथुन भी भाजपा कार्यकर्ता है। इस हमले के विरोध में भाजपा सोमवार को जिले में सुबह से शाम तक के लिए हड़ताल कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी ने 'विश्व रेडियो दिवस' पर कहा- रेडियो को सक्रिय एवं जीवंत रखें