Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हमीरपुर में हादसा, शादी के भोज में फटा गैस सिलेंडर, 22 झुलसे

हमें फॉलो करें हमीरपुर में हादसा, शादी के भोज में फटा गैस सिलेंडर, 22 झुलसे
, गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (15:57 IST)
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के लींगा गांव में शादी के भोज के दौरान खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। इस हादसे में 22 लोग झुलस गए। इसमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बनाई जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि लींगा गांव निवासी अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज की गुरुवार को छतरपुर जिले के गढ़ी मलेहरा बारात जानी थी। बुधवार रात घर पर प्रीतिभोज चल रहा था। रसोइए खाना पका रहे थे कि गैस सिलेंडर खत्म हो गया। इस पर तुरंत गैस सिलेंडर बदल दिया गया। जैसे ही भट्टी में आग लगाई अचानक लीकेज सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
 
हादसे से हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 8 को झांसी मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डॉन के आंसू, 10 साल की सजा सुनते ही रो पड़ा मुख्तार अंसारी