Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भागलपुर में बड़ा हादसा, नौका डूबने से महिला की मौत, 30 से ज्यादा लापता

हमें फॉलो करें भागलपुर में बड़ा हादसा, नौका डूबने से महिला की मौत, 30 से ज्यादा लापता
, गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (12:25 IST)
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी में नौका के पलट जाने से उसमें सवार 40 लोग डूब गए। हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग लापता है।
 
थाना प्रभारी कुणाल चक्रवर्ती ने बताया कि तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी के दर्शन मांझी घाट से एक नाव पर सवार होकर नदी के दूसरे छोर पर मक्के की खेती करने के लिए जा रहे थे तभी बीच नदी में नाव पलट गई। यह दुर्घटना नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई।
 
चक्रवर्ती ने बताया कि नाव पर सवार लोगों में से 8 लोग किसी तरह तैरकर किनारे आ गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और एक महिला का शव नदी से बाहर निकाला।
 
मृतक की पहचान तीनटंगा गांव की सुनयना देवी के रूप में की गई है जिसकी उम्र 35 वर्ष और पति का नाम किलबुल यादव है।
 
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही भागलपुर से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाई गई है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिडेन ने तोड़ा बराक ओबामा का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, मिले 7 करोड़ से ज्यादा वोट