Publish Date: Sun, 26 Sep 2021 (11:58 IST)
Updated Date: Sun, 26 Sep 2021 (12:01 IST)
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए। हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग भी ऑपरेशन में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाव चला रहा व्यक्ति तैर कर बाहर निकलने में सफल रहा।