Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Jharkhand: हजारीबाग में एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें Jharkhand: हजारीबाग में एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत
, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (19:16 IST)
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को एक एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के दामोडीह गांव स्थित एक फैक्टरी में हुई।
 
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि विस्फोट दोपहर 1 बजे के कुछ मिनट बाद हुआ। 2 श्रमिकों की मौत हो गई। हालांकि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो बड़ा बाजार इलाके का रहने वाला है।
 
कटकमदाग पुलिस थाने के प्रभारी डीके प्रजापति ने कहा कि घटना के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजा गया है। मृतकों की पहचान रंजीत ठाकुर और सुखदेव साव के रूप में की गई। दोनों बिहार के गया जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि घटना में कोई अन्य कार्यकर्ता घायल नहीं हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आदित्य ठाकरे ने कमलनाथ को बताया भावी मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण की तारीख पूछी