Publish Date: Mon, 12 Jun 2017 (15:29 IST)
Updated Date: Mon, 12 Jun 2017 (15:31 IST)
बलिया (उप्र)। उत्तरप्रदेश में बलिया जिले के दोकटी इलाके में एक युवती ने नशेड़ी दूल्हे से शादी से इंकार बारात लौटा दी।
सूत्रों के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर दलित बस्ती गांव में दलनछपरा निवासी धनपति राम के बेटे राजन की बारात गत 10 जून को आई थी। द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम के बाद जब दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा तो वह शराब के नशे में था तथा गुटखा चबा रहा था।
शादी के मंडप में रस्म के अनुसार दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास गईं तो उसके मुंह से शराब व गुटखे की बदबू आ रही थी। नशे में उसके पैर भी लड़खड़ा रहे थे। लड़कियों ने आरती छोड़ कर पूरी बात जाकर दुल्हन संगीता को बता दी। इसके बाद दुल्हन ने शराबी व नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। (भाषा)