Publish Date: Thu, 06 Feb 2020 (13:01 IST)
Updated Date: Thu, 06 Feb 2020 (13:05 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 10 नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही 6 माह पुराने अपने मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया। मंत्रियों ने राजभवन में सादे समारोह में शपथ ली। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिन 10 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, वे हैं- एसटी सोमशेखर (यशवंतपुर निर्वाचन क्षेत्र), रमेश जारकीहोली (गोकक), आनंद सिंह (विजयनगर), के. सुधाकर (चिकबल्लापुर), बी. बासवराज (केआर पुरम), ए. शिवराज हेब्बार (एल्लापुर), बीसी पाटिल (हिरेकेरुर), के. गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट), केसी नारायण गौडा (केआर पेट) और श्रीमंत बालासाहेब पाटिल (कगवाड) हैं।