Publish Date: Fri, 24 Feb 2017 (18:34 IST)
Updated Date: Fri, 24 Feb 2017 (18:38 IST)
जम्मू। जम्मू क्षेत्र में 2 अलग घटनाओं में 1 पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया और सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने एक घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि बीएसएफ ने शुक्रवार तड़के 1 पाकिस्तानी घुसपैठिए को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कठुआ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ की गई है और उसकी पहचान भी हो गई है।
एक अन्य घुसैपठिया गुरुवार देर रात उस दौरान मारा गया, जब वह जम्मू के परग्वाल सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। वह भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के निकट था और उसे गोली मार दी गई। (वार्ता)