shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीएसएफ ने पाकिस्तानी महिला घुसपैठिए को मार गिराया

Advertiesment
BSF
गुरुदासपुर (पंजाब)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज सुबह गुरुदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश का प्रयास कर रही महिला घुसपैठिए को मार गिराया।
 
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, घटना भरियाल सीमावर्ती चौकी के पास तड़के करीब तीन बजे की है। सुरक्षा बलों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं।
 
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आरएस कटारिया ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद घुसपैठिया भारतीय सीमा की ओर बढ़ती रही, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा, महिला की आयु करीब 60 वर्ष है और उसे भरियाल सीमावर्ती चौकी के पास मार गिराया गया।
 
कटारिया ने कहा, पाकिस्तानी अधिकारियों ने बाद में महिला का शव लेने से इनकार कर दिया। शव को गुरुदासपुर प्रशासन को सौंप दिया गया है। हाल के दिनों में पाकिस्तान से आने वाली महिला घुसपैठिए को मार गिराने की यह दूसरी घटना है। कटारिया ने कहा, पिछली घटना करीब छह महीने पहले इसी सेक्टर में हुई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होंडा ने शुरू की अफ्रीका ट्विन की बुकिंग