Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में रोहिंग्या कैंप पर चला UP सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन को कराया मुक्त

हमें फॉलो करें दिल्ली में रोहिंग्या कैंप पर चला UP सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन को कराया मुक्त
, गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (18:38 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां उत्तर प्रदेश सरकार की करोड़ों रुपए की अवैध जमीन को मुक्‍त कराया गया है। जहां रोहिंग्या मुसलमानों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने देश की राजधानी दिल्ली में सिंचाई विभाग के इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। इस बीच अभियान चलाकर सिंचाई विभाग की इस भूमि पर बने रोहिंग्या कैंपों को हटाया गया गया है, जहां 5.21 एकड़ जमीन पर कब्‍जा किया गया था।

दिल्‍ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने रोहिंग्या मुसलमान लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। रोहिंग्या मुसलमानों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Punjab : प्रियंका ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मनाया! सिद्धू की ताजपोशी में होंगे शामिल