Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में नोट लूटने के लिए नहर में कूदे लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें Currency note bundles floating in a canal in a Bihar town
, रविवार, 7 मई 2023 (12:24 IST)
Bihar news : बिहार के सासाराम में लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्हें मुरादाबाद नहर में नोट के बंडल दिखाई दिए। देखते ही देखते इन नोटो को लूटने की होड़ मच गई और बड़ी संख्‍या में लोग इन्हें लेने के लिए नाले में कूद पड़े। बताया जा रहा है कि अधिकांश नोट 10 और 100 रुपए के हैं। नोटों की लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुबह-सुबह लोगों ने नोट के बंडल पानी में तैरते देखे। कुछ लोग पानी में उतर कर नोट का बंडल लूटने लगे। इन्हें देख अन्य लोग भी पानी में उतर गए। देखते ही देखते नोट लूटने के लिए होड़ मच गई। कोई नोट निकाल रहा था तो कोई इन्हें सुखाने का प्रयास कर रहा था।
 
नोटो की हालत देखकर कहा जा रहा है कि ये नोट लंबे समय से नहर में रहे होंगे। वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि नहर में आखिर रुपए के इतने बंडल कहां से आए? इसे किसने और क्यों यहां पर फेंका। 
 
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसका कहना है कि कुछ लोगों ने पानी में नोटों के बंडल होने की बात कही है, हालांकि यह अफवाह भी हो सकती है। जांच के बाद ही मामले पर कुछ कहा जा सकता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजौरी में जवानों पर हुआ था आतंकियों का ट्रिपल अटैक