Publish Date: Tue, 15 Aug 2017 (15:42 IST)
Updated Date: Tue, 15 Aug 2017 (15:46 IST)
शिमला। कुल्लू के आनी में आनी-जलोड़ी सड़क मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है।
परिवहन निगम की बस माशनू नाले की गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बस में 25 लोग सवार थे।