Publish Date: Mon, 27 Mar 2017 (10:35 IST)
Updated Date: Mon, 27 Mar 2017 (10:37 IST)
मणिपुर के सेनापति जिले में सोमवार तड़के एक बस झरने में गिर गयी जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि 25 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इंफाल-दिमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर माकन और चाखुमाई इलाके में तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ। दुर्घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है।
प्रतिकात्मक फोटो
उन्होंने कहा, घायलों को असम राइफल्स माराम अस्पताल सहित आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। (भाषा)