Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में बस नदी में गिरी, 13 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में बस नदी में गिरी, 13 की मौत
मुंबई , शनिवार, 27 जनवरी 2018 (08:10 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार को यात्रियों से भरी बस नदी में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
 
कोल्हापुर पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना बीती रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर शिवाजी ब्रिज पर उस वक्त हुई जब मिनी बस तीन परिवारों को लेकर तटीय कोंकण के पिकनिक स्थल गणपतिपुले से लौट रही थी। मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। 
 
अधिकारी ने बताया कि शिवाजी ब्रिज पर तेज गति से चल रही मिनी बस से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद बस नदी में जा गिरी। 
 
उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद तलाश और बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी यात्री पुणे के बालेवाडी से थे। 
 
अधिकारी ने बताया कि बचाव दल ने 16 यात्रियों को ढूंढ़ लिया जिनमें से 13 की मौत हो गई और तीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान अभी जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विशेषज्ञों ने बताया खतरनाक, क्या खेलने लायक नहीं है वांडरर्स की पिच...