Publish Date: Fri, 03 Jan 2020 (12:23 IST)
Updated Date: Fri, 03 Jan 2020 (12:26 IST)
कोलकाता। कोलकाता में एक अभिनेत्री ने ऐप आधारित कैब सेवा के एक चालक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने मंगलवार रात को 100 नंबर पर फोन करके कोलकाता पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री का आरोप है कि वे जैसे ही कैब में बैठीं, चालक ने ऐप के जरिए यात्रा रद्द कर दी और वाहन को तेजी से चलाने लगा।
अभिनेत्री ने उसे कई बार वाहन को रोकने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि हमने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।