Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैप्टन अमरिंदर सिंह का नई पार्टी का ऐलान, कांग्रेस की बढ़ाएंगे मुश्किलें

कैप्टन अमरिंद सिंह ने कहा कि जहां तक सिद्धू का सवाल है, वे जहां से भी चुनाव लड़ेंगे हम उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेंगे।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Punjab Assembly Election 2022
, बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (12:10 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अन्तत: नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इस तरह की अटकलें जोरों पर थीं कि कैप्टन नई पार्टी बना सकते हैं। कैप्टन की इस घोषणा के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ना तय है। 
 
कैप्टन सिंह ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। हालांकि पार्टी का नाम अभी सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से पार्टी का चिह्न मिलने के के बाद पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। इस पर हमारे वकील काम कर रहे हैं।
 
मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने अपने साढ़े 4 साल का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू को निशाने पर लेना बिलकुल भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि जहां तक सिद्धू का सवाल है, वे जहां से भी चुनाव लड़ेंगे हम उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेंगे। 
 
कैप्टन ने कहा कि उन्होंने जनता से किए गए सभी वादे पूरे कर दिए हैं। साथ ही उन्होंने अपने विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर हम सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने गठबंधन की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव : क्या है यूपी का मूड, दिल्ली की तर्ज पर AAP उत्तरप्रदेश में चुनावी नैया पार लगाने को तैयार