Publish Date: Fri, 04 Aug 2017 (07:37 IST)
Updated Date: Fri, 04 Aug 2017 (07:40 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम में हेडफोन लगाकर कार चला रही एक महिला ने ढाई वर्षीय एक बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि महिला (25) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दीपक खेलता खेलता अपने घर से बाहर निकल गया। उसकी मां उसके पीछे गई लेकिन इसी बीच कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि वह कार को आता देखकर चिल्लाई लेकिन हेडफोन लगाकर कार चला रही महिला ने वाहन की गति कम नहीं की।
दीपक की मां ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे को निकटवर्ती अस्पताल लेकर गई जहां उसका उपचार करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद, वह उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गई लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। (भाषा)