Publish Date: Sun, 01 Oct 2017 (11:07 IST)
Updated Date: Sun, 01 Oct 2017 (11:11 IST)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तेज रफ्तार एक वैगनआर कार ने सड़क पर पैदल चल रहे छह लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत एक वैगनआर चालक ने सड़क पर पैदल चल रहे छह लोगों को टक्कर मार दी।
इस घटना में अक्षित नामक बच्चे की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां सात वर्षीय नमन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने वैगनआर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे के शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के है। ये लोग दशहरा पर्व पर मेला देख कर लौट रहे थे। (वार्ता)