Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi : आश्रम में 89 वर्षीय महंत ने किया शिष्या से दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Case registered against 89 year old Mahant of an ashram in Delhi for raping his disciple

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 22 दिसंबर 2024 (00:33 IST)
Delhi Crime News : उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 89 वर्षीय महंत पर अपनी शिष्या से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने कहा, महंत ने 14 अप्रैल की रात को अपने आश्रम में उससे दुष्कर्म किया। अपराध की शिकायत 13 दिसंबर को महंत राजा राम दास के खिलाफ दर्ज की गई थी। इस संबंध में दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहींं महंत ने पीड़िता और 5 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अवैध तरीकों से आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की।  
 
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपराध की शिकायत 13 दिसंबर को महंत राजा राम दास के खिलाफ दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक बयान में कहा, इस संबंध में दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बयान में कहा कि 51 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि तिमारपुर स्थित कबीर विज्ञान आश्रम द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत दास ने 14 अप्रैल की रात को अपने आश्रम में उससे दुष्कर्म किया। बयान में कहा गया है कि दास तिमारपुर में सतगुरु कबीर मंदिर प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं।
इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि दास ने पीड़िता और पांच अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अवैध तरीकों से आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नक्सलियों के 40 संगठनों के नामों का किया जाए खुलासा, CM फडणवीस के बयान पर बोले योगेंद्र यादव