Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उरी सेक्टर में पाक ने किया संघषर्विराम का उल्लंघन

Advertiesment
हमें फॉलो करें उरी सेक्टर में पाक ने किया संघषर्विराम का उल्लंघन
श्रीनगर , मंगलवार, 17 मई 2016 (08:28 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के उरी सेक्टर में संघषर्विराम का उल्लंघन किया है लेकिन इस घटना में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह जानकारी सेना ने दी है।
 
सेना के एक अधिकारी ने कहा कि कल रात उरी सेक्टर के कमलकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार से संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस घटना से जुड़ी आगे की जानकारी अभी आनी बाकी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकी ढेर