Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खत्म हुआ पंजाब के नए CM का सस्पेंस, चरणजीत सिंह चन्नी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

हमें फॉलो करें खत्म हुआ पंजाब के नए CM का सस्पेंस, चरणजीत सिंह चन्नी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री
, रविवार, 19 सितम्बर 2021 (19:25 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।

इससे पहले प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम चल रहा था। चन्नी चमकूर साहिब से विधायक हैं। राज्यपाल से मिलने के बाद चन्नी ने मीडिया को संबोधित किया। कल कांग्रेस पार्टी की 5 बजे कांग्रेस की बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस के सभी विधायक ने जो फैसला लिया, उसी पर राज्यपाल से समय लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने कल 11 बजे का समय दिया है। वे कल शपथ लेंगे। 
राहुल गांधी ने कही बड़ी बात : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में पार्टी विधायक दल का नया नेता चुने जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और कहा कि राज्य के लोगों से किये गए वादों को पूरा करना जारी रखना है। उन्होंने ट्वीट किया कि चरणजीत सिंह चन्नी जी को नयी जिम्मेदारी को लेकर बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किये गए वादों को लगातार पूरा करना जारी रखना है। विश्वास ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
रावत ने ट्वीट किया कि यह घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।’ इससे पहले, राज्य के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चलने की चर्चा थी, हालांकि ऐन मौके पर कांग्रेस आलाकमान ने चन्नी के नाम पर मुहर लगाई।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्नी के नाम की जोरदार पैरवी की और फिर राहुल गांधी ने दिल्ली में लंबी मंत्रणा के बाद चन्नी के नाम को मंजूरी दी।

चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चन्नी को चुनकर कांग्रेस ने 5 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दलित कार्ड खेला है। 
 

webdunia

चन्नी मेरा भाई : चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला होने के बाद इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि वे पार्टी हाईकमान के फैसले को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी विधायकों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया. चन्नी मेरे भाई हैं।
webdunia

 
अमरिंदर बोले- सीमापार खतरे से बचाएंगे : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने पार्टी विधायक दल का नया नेता चुने जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह सीमान्त राज्य पंजाब और लोगों की सुरक्षा कर सकेंगे ।
 
सिंह के मीडिया सलाहकार के मुताबिक, अमरिंदर ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मेरी शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि वह सीमांत राज्य पंजाब को सुरक्षित और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा कर सकेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में 45 सेकंड में 15 गगनचुंबी इमारतों को गिराया, वायरल हुआ वीडियो